3 जून हिमाचल प्रदेश: इस कोरोना महारी में जिन परिवारों ने अपने खोए है सरकार उन परिवारों के अनाथ बच्चो को 3500 रूपए मासिक देने का फैसला किया है। सरकार इस कोरोना महामारी में अपनी तरफ से हर एक मुंकिन कोशिश कर रही है की लोग बचे रहे परंतु इस के बावजूद भी कई लोगो की मृतु हो गयी है। ऐसे में कई लोगो ने अपने खोए है कईयों ने अपने माँ बाप खो दिए है।कोरोना महामारी के चलते देश में इतनी बेरोजगारी बढ़ गयी है जिस के कई लोग दो वक़्त की रोटी तक नहीं खा पा रहे है इस कोरोना महामारी ने कई लोगो से उनके घर के कमाने वालो को छीन लिए है और अब उनके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं।
कई बच्चो के सर से उनके माँ बाप का साया उठ गया। इन सब के चलते हिमाचल सरकार ने फैसला लिया है कि जिन जिन परिवार के बच्चों ने अपने माँ बाप खो दिए है और अब वो इस दुनिया में अनाथ है उन अनाथ बच्चों को सरकार 3500 रुपये प्रति माह देगी। सरकार ने यह भी फैसला किया की उन अनाथ बच्चो का लालन पालन और शिक्षा का सरकार जिम्मा सरकार उठाएगी।
हिमाचल प्रदेश की सामाजिक और न्याय मंत्री सरवीण चौदरी जी ने यह कहा कि सरकार उन अनाथ बच्चो की पूरी जिम्मेदारी लेगी और उनकी शिक्षा का पूरा जिम्मा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे बच्चों का एक डाटा बनाएगी जो इस कोरोना म्हारी में अपने माँ बाप को खो चुके हैं।
सरवीण चौधरी जी ने कहा की अनाथ लड़कियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विधयालय में उन्हें प्रत्मिक्ता दी जाएगी। सरवीण जी ने कहा कि इस कोरोना महारी में अनाथ हुए बच्चों को सरकार 3500 रुपय की मदद देगी जिसमें 1500 रूपए प्रदेश सरकार देगी और बाकी 2000 रूपए केन्द्र सरकार देगी। सरवीण चौधरी जी ने कहा कि उन अनाथ बच्चों को नवोदय विद्यालय में दाखिला दिया जाएगा।
सरकार की यह कोशिश सरहानीय है। जिन जिन बच्चों ने अपने माँ बाप को इस कोरोना महामारी में खो दिया उनका हमें दुःख है।


0 Comments