मनाही के बावजूद भी दिल्ली में जमकर चले पटाखे चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण।

 


राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है । यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर बहुत खराब होने के चलते सरकार ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और चलाने की भी अनुमति नहीं दी थी। वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में भी पटाखों पर पाबंदी थी। इसके बावजूद दिल्ली एनसीआर में जमकर आतिशबाजी की गई। दिल्ली-एनसीआर में इस बार दिवाली जबरदस्त अंदाज में मनाई गई। बैन के बावजूद खूब पटाखे जले, लोगों ने प्रतिबंधों की परवाह नहीं की और जमकर आतिशबाजी की इसका नतीजा ये हुआ कि दिवाली की रात से ही दिल्ली की हवा दमघोंटू बन गई। दिल्ली में प्रदूषण विकराल रूप में पहुंच गया, वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली की हवा का स्तर पहले से ही खराब बना हुआ था और पटाखों के धुएं ने इसे बेहद खराब हालत में पहुंचा दिया। हालत ये थी कि देर रात दिल्ली के वातावरण में पटाखों का धुआ छा गया, विजिविलिटी बेहद कम हो गई।

दिल्ली के आसमान में छाई धुंध की मोटी चादर:

दिल्ली के आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है । यहां कई लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने की शिकायत की है। पटाखों पर दिल्ली सरकार के प्रतिबंध के बावजूद कई लोगों को दिवाली के अवसर पर सड़क पर पटाखे फोड़ते हुए देखा गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी का पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई बृहस्पतिवार को 382 पर पहुंच गया, जो बुधवार को 314 था. मंगलवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 303 और सोमवार को 281 था । सफर’ के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण स्तर में पराली जलाने का योगदान बढ़कर 35 प्रतिशत और शनिवार को 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

प्रतिबंध को दरकिनार कर दिल्ली में जलाए गए पटाखे :

राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2022 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी, पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में शाम सात बजे से पटाखे जलाए जाने के मामले सामने आए। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्च-तीव्रता के पटाखे जलाये गए। हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली से सटे क्षेत्रों समेत 14 जिलों में पटाखे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया था कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों, पराली जलाने, पटाखे जलाये जाने और अन्य स्थानीय कारकों के चलते मध्यरात्रि तक दिल्ली का एक्यूआई ”गंभीर” की श्रेणी के करीब पहुंच सकता है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन के बावजूद खूब आतिशबाजी हुई । नतीजतन हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो गई । दिल्ली के करीब-करीब हर इलाके में आधी रात आते-आते हवा की गुणवत्ता गंभीर के स्तर को भी पार कर गई थी। दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया। सुबह भी हवा का एक्यूआई लेवल 999 पर बरकरार है। गौरतलब है कि जब एक्यूआई मापा जाता है, उसमें अधिकतम 999 ही रिकॉर्ड किया जा सकता है।

प्रदूषण की सारी सीमा पार :

दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में AQI स्तर 999 पर पहुंच गया । दिल्ली में इंडिया गेट, जवाहर लाल नेहरू, श्रीनिवास पुरी पर और नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्टेशन्स पर AQI स्तर 999 पर पहुंच गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे पीएम 2.5 की सांद्रता 1164 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब थी। यह सामान्य 60 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब से लगभग 20 गुना खराब था।

दिल्ली और एनसीआर में कई लोगों ने गले में खराश और आंखों से पानी आने की शिकायतें कीं। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को करना पड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि अगले दो दिनों में दिल्ली की हवा और खराब होगी और लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

1 Comments

  1. Casino Site Review + Bonus Codes 2021 - LuckyClub.live
    Find out about Casino site in 2021 and register with the site. Get latest luckyclub welcome offers and welcome bonuses. Rating: 5 · ‎Review by LuckyClub.live

    ReplyDelete

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.