केंद्र सरकार की तरफ से दिवाली को हैप्पी बनाने का बड़ा प्रयास हुआ है। कल ही केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने दोनों ईंधनों पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की घोषणा की थी। पेट्रोल पर इसमें 5 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल पर 10 रुपये की कटौती हुई है। यह फैसला आज लागू हो गया। इससे दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल का दाम प्रति लीटर 6.07 रुपये घट कर 103.97 रुपये पर आ गया। कल इसकी कीमत 110.04 रुपये थी। इसी तरह डीजल भी 11.75 रुपये घट कर 86.67 रुपये प्रति लीटर तक आ गया। कल इसकी कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर थी।
बीते 26 दिनों में 8.15 रुपये महंगा हो चुका था पेट्रोल
बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दरअसल, सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह बीते मंगलवार तक जारी रही। हां, बीच में कुछ दिनों के लिए भी इसे जरूर विराम मिला। पेट्रोल की कीमतों में देखें तो बीते 26 दिनों में ही यह 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था।
केंद्र सरकार ने महंगाई की मार से कराह रही जनता को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा राहत देने का ऐलान किया था। केंद्र की ओर से दिवाली पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के तोहफे के बाद राज्य सरकारें भी वैट में कटौती करने लगी हैं. चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश और गोवा के साथ ही बिहार, गुजरात, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और कर्नाटक की सरकार ने राहत का ऐलान किया है।
केंद्र की मोदी सरकार के बाद यूपी, बिहार और अन्य राज्यों की सरकार ने भी आम आदमी को राहत देने के लिए ये निर्णय लिया है। यूपी में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी राज्य यूपी और गोवा ने सबसे ज्यादा कटौती की है तो बिहार ने सबसे कम. यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 12 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है।
गोवा सरकार ने भी कटौती का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड, सिक्किम के साथ ही कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के लिए वैट की दरों में कटौती करने का ऐलान कर दिया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने ट्वीट कर तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का ऐलान किया है।
बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती किए जाने की जानकारी दी है। बिहार के बाद असम सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी डीजल और पेट्रोल पर लगने वाला वैट 7 रुपये तक करने का निर्णय लिया है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7 रुपये तक की कमी करने का ऐलान कर दिया है। बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने को लेकर लिए गए फैसले का अनुकरण करते हुए त्रिपुरा सरकार ने भी कीमतों में कटौती करने का निर्णय लिया है।
कर्नाटक सरकार ने भी दी राहत
कर्नाटक सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. कर्नाटक के सीएम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपये तक कटौती करने का ऐलान किया है.
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल पर 7 रुपये तक वैट कम करने का ऐलान किया है. एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. गुजरात सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था. केंद्र सरकार ने साथ ही राज्यों को भी वैट कम कर पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की सलाह दी थी
बीते 26 दिनों में 8.15 रुपये महंगा हो चुका था पेट्रोल
बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दरअसल, सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह बीते मंगलवार तक जारी रही। हां, बीच में कुछ दिनों के लिए भी इसे जरूर विराम मिला। पेट्रोल की कीमतों में देखें तो बीते 26 दिनों में ही यह 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था।
29 दिनों में 9.45 रुपये महंगा हुआ था डीजल
पिछले महीने पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई वह बीते मंगलवार को रूकी थी। हालांकि, बीच में कुछ दिनों इसमें विराम भी रहा था। इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ था। बीते 29 दिनों में ही यह 9.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर से कम
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान अमेरिका ने इस बारे में कुछ बड़ा फैसला करने का संकेत दिया है। वहां के केंद्रीय बैंक ने कुछ असेट परचेज का संकेत दिया है। इससे बुधवार को कच्चा तेल करीब चार फीसदी फिसल गया। उस दिन ब्रेंट क्रूड 81.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.86 डॉलर प्रति बैरल पर फिसल गया।
कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर से कम
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान अमेरिका ने इस बारे में कुछ बड़ा फैसला करने का संकेत दिया है। वहां के केंद्रीय बैंक ने कुछ असेट परचेज का संकेत दिया है। इससे बुधवार को कच्चा तेल करीब चार फीसदी फिसल गया। उस दिन ब्रेंट क्रूड 81.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.86 डॉलर प्रति बैरल पर फिसल गया।

0 Comments