पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने इस पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने ये घोषणा की। हालांकि सिद्धू ने ये शर्त भी रख दी है कि नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति के बाद ही वे पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने साफ किया उनका इस्तीफा व्यक्तिगत अहंकार का मामला नहीं था, बल्कि हर पंजाबी का हित था।इस दौरान सिद्धू ने सीएम चरणजीत चन्नी के साथ किसी भी मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैं सीएम से मिल रहा हूं। मैं उनसे पिछले एक महीने से बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 90 दिन की सरकार है, 50 दिन हो गए। मैं उनसे राज्य के लिए बात करता हूं। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। राज्य के लिए जो भी अच्छा किया जा सकता है, उसके लिए मैं उनसे बात करता हूं। मैं जो कुछ भी करता हूं पंजाब के लिए करता हूं। मैं पंजाब के लिए खड़ा हूं। पंजाब मेरी आत्मा है। यही मेरा लक्ष्य है।
नवजोत सिद्धू ने शुक्रवार को खुद को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल और प्रियंका जी के इस सिपाही ने इस्तीफा वापस ले लिया है। हालांकि, अभी वे कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार नहीं संभालेंगे। इसके कारणों का भी खुलासा नवजोत सिद्धू ने किया।
नवजोत सिद्धू ने अपना इस्तीफा लेने के साथ ही पार्टी में अपनी महत्ता को भी समझाने की कोशिश की है। उन्होंने सरकार पर दबाव बनाए रखा है। सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में जिस दिन नए एडवोकेट जनरल बनेंगे और नया पैनल आ जाएगा, मैं उस दिन ऑफिस जाकर अपना कार्यभार संभालूंगा। साफ है कि सिद्धू नए एजी की नियुक्ति व पैनल में अपना दखल चाहते हैं। इससे अब पंजाब सरकार पर दबाव बनना तय है। वहीं, विपक्षी पार्टियों के लिए भी मुद्दा मिलेगा।
सिद्धू के इस्तीफे का एक बड़ा कारण एपीएस दयोल की महाधिवक्ता पद पर नियुक्ति था। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा एजी के पद पर दयोल की नियुक्ति किए जाने के बाद से ही सिद्धू नाराज चल रहे थे। एक नवंबर को ही एपीएस दयोल ने पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दिया था।
सिद्धू ने इसके पीछे दलील दी थी कि बेअदबी मामले के खिलाफ दयोल ने ही कोर्ट में पैरवी की थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का केस भी लड़ा था। इन दोनों मामलों को लेकर पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर हमले बोलते रहे हैं।

1 Comments
Casinos in North Carolina - Jtm Hub
ReplyDeleteCasinos in North Carolina · Bally's Bally's Race & 전라북도 출장샵 Sports Book · BetRivers Casino · 나주 출장안마 Bally's Blackjack · Casino Table Games 서울특별 출장샵 · 제주도 출장샵 Diners 평택 출장안마 Lounge · Hotel Casino