हिमचाल प्रदेश के 16 बेटे सेना में बने लेफ्टिनेंट छायी ख़ुशी की लहर


हिमाचल प्रदेश : हिमचाल प्रदेश के वीर युवाओं ने हमेशा से ही देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में अपना परचम लहराया है पुरे भारत वर्ष में केवल हिमचाल प्रदेश ही एक ऐसा प्रदेश है जहां के युवको में देश सेवा का जूनून सबसे ज़्यादा है। शनिवार को इंडियन मिलिटरी अकादमी से देश के 341 जवानों ने देश की सेवा करने का निर्णय लेते हुए भारतीय सेना में भर्ती हुए। आपकी जानकारी के लिए बता दें की उन 341 वीर जवानों में हिमाचल प्रदेश के 16 जवान हैं जो कि बतौर सेना में लेफ़्टिनेंट का पद पर अपनी सेवाएँ देश को देंगे।  

सभी देश वासियों के लिए यह एक गौराब की बात है की देश का बेटा अपनी जान की परवाह न करते हुए देश को अपनी सेवाएँ  दे रहा है प्रदेश ही नही अपितु इस वक़्त पूरे देश में ख़ुशी की लहर छाई हुई है ख़ास कर बात करें इनकी परिवार की तो इस वक़्त वो फूले नहीं समा रहे हैं। उनके परिवार में इस वक़्त ख़ुशी का माहौल  है परिवार वालों को अपने इन वीर सपूतों पर नाज है  

वही अगर मैं बात करूँ उत्तर प्रदेश की तो वहां के 66 युवा पीओपी में सेलेक्ट हुए हैं। इसी बीच घरवासड़ा पंचायत से संबंध रखने वाले अमन भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएँ देश को देंगे। अमन धर्मपुर विधानसभा स्तर के निवासी है उनके पिता ज्योति प्रकाश शर्मा भारतीय सेना में कप्तान रह चुके है। अमन की शुरुवाती शिक्षा गांव के ही स्कूल से हुई है उसके बाद अमन ने अपनी आगे की पढ़ाई  सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। अमन को शुरू से ही सेना में जाने का जुनून था इसके चलते उन्होंने NDA की परीक्षा भी दी थी जिसमें वह पहली बार असफल रहे पर उसके बाद सही निर्देश और कोचिंग की मदत से अमन अगली बार nda की परीक्षा में पास हो गए। आपको बता दें कि अमन साल 2020 में IMA में दाखिल हुए थे और उसके बाद शनिवार को वह लेफ्टिनेंट के पद पर पास आउट हुए। अमन के सारे गाँव  और उनके घर में ख़ुशी की लहर छाई हुई है हर कोई अमन पर गर्व महसूस कर रहा है। अमन का कहना है कि सेना में जाने का यह उनका बचपन से एक सपना था उन्होंने यह कहा कि उन्हें गर्व है की अब वो देश को अपनी सेवाएँ  देंगे। अमन के सभी परिजनों और क्षेत्र के सभी निवासियों ने अमन को मुबारक और शुभकामनाएँ  दीं। 

जागो भारत को एसे वीर जवानों पर नाज़ है। अपनी जान की परवाह न करते हुए तन मन से देश की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। आज हर एक देश वासी को इन वीर सपूतों पर गौरव महसूस हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के हर एक युवा को इन वीर जवानों से सीख लेनी चाहिए। देश सेवा से बड़ा कुछ भी नहीं और भारत भूमि के लिए अपनी जान की परवाह न करना सच में एक सिपाही ही कर सकता है। जागो हिमाचल उन सभी वीर जवानों को प्रणाम करती है व उन्हें शुभकामनाएँ देती है ताकि वह सच्चे मन से देश को अपनी सेवाएँ दें। 

0 Comments

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.