17 जून हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने एक विशेष टिप्पणी दी जिसमें उन्होंने यह कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग और पर्यटन को बिना RTCPR रिपोर्ट के हिमाचल में आने की अनुमती देना एक खतरनाक फैसला साबित हो सकता है। उन्होंने प्रेस के साथ बात चीत के दौरान यह कहा कि सरकार को इस वक़्त लोगो की सुरक्षा के ऊपर विशेष दिन देना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए एक अहम जगह है और हर साल हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। प्रेस से बात करते दौरान उन्होंने यह कहा की जय राम सर्कार ने बिना कोई सोचे प्रयत्नों को हिमाचल में आने की मंजूरी दे दी बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने यह कहा कि यह एक बहुत चिंतनीय और खतरनाक विषय है और सरकार को इस फैसले को जल्द से जल्द रद्द कर देना चाहिए उनका कहना है कि जनहित की सुरक्षा पहले आती है सरकार को इस फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए कि इस वक़्त आम जनता की सुरक्षा किसी भी और चीज़ से ज़्यादा अहम है। चिंता जताते हुए यह उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि इस वक़्त प्रयटकों के आने जाने के कारण प्रदेश में जो कोरोना की लेहर थमी है वो बढ़ जाए बिना कोरोना रिपोर्ट के प्रदेश में आना एक खतरनाक चीज साबित हो सकती है सरकार को इस वक़्त थोडा सोच समझ कर कदम उठाने की जरूरत है।
बिना कोरोना रिपोर्ट के हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का आना सचमुच एक गंभीर समस्या वाली बात है। सरकार इस वक़्त आम जनता की भलाई और सुरक्षा के बारे में नहीं सोच रही है हिमचाल प्रदेश में कोरोना के मामले पहले के मुकाबले बहुत कम हो गये है परंतु हम सुरक्षा को नज़रंदाज़ नहीं कर सकते बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जल्द से जल्द सरकार से इस फैसले को रद करने का सुझाव दिया है।
आप सरकार के इस फैसले के बारे में क्या सोचते अपने विचार सांझा करिये नीचे कमेंट बॉक्स में। क्या हिमाचल में इस वक़्त पर्यटकों के आने से कोई परेशानी होगी या नहीं।


0 Comments