20 जून हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में समय समय पर सरकारी नौकरियां निकलती रहती है इस कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का युवाओं में अलग सा जूनून पैदा हो गया है ऐसे में हिमचाल के युवाओं के लिए वन भिभाग में भर्ती होने का सुनहरा मौका दिया है हिमाचल प्रदेश में फारेस्ट गार्ड के लिए 311 पद भरे जाएंगे इस भर्ती की सूचना की नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है जिसे आप बन भिभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। हर साल की तरह इस साल भी वन भिभाग में फॉरेस्ट गॉर्ड के लिए भर्ती निकाली है जिसमें युवा आवेदन कर सकते है आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस भर्ती के लिए आप 6 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी खुद वन विभाग के अफसर ने दी है। इसके साथ साथ ही वन निगम में भी 75 पदो के लिए चयन किया जाएगा यह भर्ती की अधिसूचना भी बन विभाग द्वारा जारी की गई है।
वन भिभाग के अफसर ने कहा कि वन रक्षक की भर्ती के लिए युवक 6 जुलाई से आवेदन कर सकते है जो भी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो 45 दिनों के अंदर अंदर अपने फॉर्म भर कर जमा करवा दें ,जानकारी के लिए बता दें की इस भर्ती की आवेदन की तिथि 20 अगस्त है इच्छुक उमीदवार 20 अगस्त से पहले पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।इसके बाद भेजे गए सभी आवेदनों की छंटाई की जाएगी। 8 सितम्बर तक सभी के भेजे गए फॉर्म को जांच कर 12 दिन के अंदर अंदर सभी उमीदवारों को फिजिकल टेस्ट के बारे में सूचना दी जाएगी। फिजिकल टेस्ट हो जाने के बाद उम्मीदवारों का रिटेन टेस्ट लिया जाएगा। जो भी इस फिजिकल टेस्ट में सेलेक्ट होगा उसका रिटेन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जनरेट किया जाएगा जो की उन्हें वन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। वन भिभाग ने यह जानकारी दी है कि सिलेक्टेड उमीदवारो का रिटेन टेस्ट 31 अक्टूबर तक लिया जाएगा। और उसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसके बाद सिलेक्टेड उम्मीदवार बन भिभाग में भर्ती किये जायेंगे।
वन विभाग हर साल यह भर्ती करता है जिसमें युवा बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। युवाओं के अंदर इस भर्ती को लेकर काफ़ी जोश है। जागो हिमाचल भर्ती में जाने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ देती है। और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट कर सकते है।


0 Comments