28 मई, हमीरपुर बड़सर विधायक के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल अपने सेवाभाव वाले वक्तित्व के लिए जाने जाते है जो हमेशा आगे आकर लोगो की मदत करते हैं। विधायक जी हमेशा आगे बढ़ चढ़कर सोशल वर्क के कामों मे एहम भूमिका निभाते हैं। लगातार विधायक जी ने लोगो के लिए ऐसे काम किये है जो सराहनीय हैं। ऐसा ही कुछ आज किया आज विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जी ने राशन किटें,सैनिटाइजर व मास्क ग्राम पंचायत झंजियानी के ब्लॉक समिति सदस्य ममता देवी को सौंपी।
विधायक जी ने यह सराहनीय काम अपने साथियो के साथ मिल कर किया जिसमें विधायक जी के पी.ए मनू डोगरा, विधायक जी के पुत्र राहुल, नएयूआई के नेशनल कोऔडिनेटर रूबल ठाकुर, युवा कांग्रेस बड़सर के प्रेसिडेंट विकास शर्मा व अनूपम और सारू शामिल थे उनके इस काम की सभी लोगों ने सराहना की है विधायक जी ने कहा कि हम सभी को इस मुश्किल घड़ी में आगे आकर लोगों की मदत करनी चाहिए।
विधायक जी ने यह भी कहा की मै अपने सभी साथियो का शुक्रगुजार हु की वो इस मुश्किल आपदा में भी लोगों की मदत के लिए आगे आ रहे है,जो की बहुत ही सराहनीय है। विधायक जी में बड़सर क्षेत्र की प्रगति के लिए बहुत से कदम उठाये हैं और इस लौकडाउन के चलते उन्होंने कई गरीब परिवारों को राशन पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवायी है।
जागो हिमाचल एसे महान और सेवाभाव व्यक्तित्व वाले हस्ती को प्रणाम करती है।


0 Comments