29 मई हमीरपुर हिमचाल प्रदेश , बड़सर में आज 1 दिन का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है यह रक्तदान शिविर मेहरे बाजार के गारली चोंक के SDM औफिस में आयोजित किया गया है ये रक्तदान शिविर एसएम ऑफिस मैं आज Hamirpur Blood donors द्वारा आयोजित किया गया , यह ब्लड डोनेशन कैंप पूरा एक दिन तक चलेगा और इसकी टाइमिंग सुबह के 10 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक होगी। ये रक्तदान शिविर SDM और hamirpur blood donors की देख रेख में सम्पूर्ण किया जाएगा। कोरोना काल के चलते SDM ने यह कड़े निर्देश दिए हैं कि कोई भी बिना मास्क के ब्लड डोनेशन कैंप में नही आयेगा और सुरक्षा का विशेष धयान रखा जाएगा। इस कोरोना काल के चलते जहाँ सब लोग बहुत सी परेशानियों का सामना कर रहे है ऐसे में इस तरह के समाज हित काम सच में सराहनीय है। इस कोरोना काल के समय में आज भी कई लोगो की मृतयु समय पर खून न मिल पाने की बजह से हो जाती है जो की बहुत ही दुखद बात है। इस मुश्किल की घड़ी में जहां हर लोग एक दुसरे का साथ दे रहे है ऐसे में कुछ लोग इस ब्लड डोनेशन कैंप में मदत का हाथ आगे बढा रहे हैं। लोगों को आने जाने की दिक़्क़त ना हो, इसलिए पिकप ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
साथियों रक्त दान सबसे बड़ा दान माना जाता है, और रक्त दान देने आप किसी की ज़िंदगी बचा सकते हैं इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस ब्लड डोनेशन कैंप में भाग ले और अपना ब्लड डोनेट करें।


0 Comments