झंडुता की बेटी अंकिता ठाकुर बनी सेना में लेफ़्टिनेंट


5 जून हिमाचल प्रदेश: ( बिझड़ी) इस कोरोना महामारी में जहां हर तरफ से दुःख की खबरे सामने आ रही है ऐसे में इस तरह की सुखद खबर ही इंसान की उम्मीद और हौसले को बनाए रखती है।
 खबर है कि विकास खण्ड बिझड़ से ताल्लुकात रखने वाली अंकिता ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल  किया है। अंकिता ठाकुर ने अपने पूरे परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। युवा साथियों के लिए आज वो एक मिसाल बन कर सामने आयीं हैं। आपको बता दे की अंकिता ठाकुर ने AIIMS कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की हुई थी। 

अंकुता ठाकुर ने बड़े गर्व के साथ कहा की मै अपने सभी परिवार वालों की बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा इतना साथ दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सारी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं अपने शिक्षकों को देती हूँ। उन्होंने मुझे हर कदम पर संभाला और मेरा साथ दिया। अंकिता ठाकुर ने अपने पिता जोगिन्दर सिंह अपनी माता लज्या देवी और अपने मामा कुलवंत सिंह जो की इस वक़्त रैली जजरी स्कूल में लोक पर्शाशन के प्रवक्ता हैं उन सब का खास तौर से धन्यवाद करती किया। 

आपको बता दें की अंकिता ठाकुर की शादी 2020 को गाँव सामेला में हुई थी। उनका कहना है कि उनके सास ससुर और अपने पति ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है और उनकी वो सुकरगुज़ार है की उन्होंने मुज़हे फाड़ने का आगे मौका दिया। अंकिता ठाकुर ने कहा की मेरे घर वालो ने साय समय पर मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा हौसला और मजबूत होता गया। अंकिता ठाकुर ने बाहरवीं की पढ़ाई राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडुता से की थी।अंकिता एक मिडिल क्लास फैमली से तालुक़ात रखतीं हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें अपने इस कड़े सफर में कई मुश्किलें सामने आईं पर उन्होंने अपनी हिम्मत न हीं हारी।  अंकिता के अध्यापकों  का कहना है कि अंकिता पढ़ाई में बहुत होशियार थी। आज पूरे क्षेत्र के निवासियों को अंकिता पर नाज़ है और उनके परिवार में ख़ुशी की लहर चमक उठी है। बिझड़ी के निवासियों ने भी अंकिता को शुभकामनाएँ दीं हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

आज हर एक युवा पीढ़ी को इनसे सीख लेनी चाहिए कि कैसे सही लगन और परिश्रम से हर चीज़ हासिल की जा सकती है। जागो हिमाचल एसे मेहनती और होनहार शकसियत को सलाम करती है। 

0 Comments

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.