धर्मशाला विधायक की पत्नी बोली नहीं चाहती पुलिस कार्रवाई

29 जून हिमाचल प्रदेश: पिछले कुछ दिन पहले एक बहुत ही अचंभित करने वाली घटना सामने निकल के आयी थी धर्मशाला के पहली बार विधायक बने विशाल नैहरिया पर उनकी पत्नी ने यह आरोप लगाया था कि उनके पति उन पर मार पीट करते है व उन्हें  प्रताड़ित करते हैं। इस मामले पर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की भी माँग की थी परन्तु उन्होंने कहा कि वह कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहती , सोमवार को विधायक की पत्नी ओशिन शर्मा ने यह स्टेटमेंट पुलिस को दिया और यह कहा कि इस वक़्त इस शिकायत को वह ऑन रिकॉर्ड रखे क्योंकि इस वक़्त वह भावात्मक रूप से सही नहीं हैं इसलिए वह अपना व्यान अभी दर्ज नहीं करवाएगीं। परन्तु इसके बाद सोमवार को उन्होंने यह बयान दिया कि वह किसी भी प्रकार का पुलिस केस उन पर नहीं करना चाहती हैं उन्होंने पुलिस से यह अपील की कि वह उन पर कोई भी पुलिस कार्रवाई न करें  

पूरी घटना 

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया की पत्नी का नाम ओशिन शर्मा है उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है व उन्होंने कहा है कि वो चाहती है कि उन्हें इंसाफ मिले इस सारे घटना की जांच काँगड़ा के SP ने की व उन्होंने कहा कि विधायक जी की पत्नी ने उन पर मार पीट का आरोप लगाया है। आपको बता दें की धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया की पत्नी ने फेसबुक पर एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें उन्होंने साफ़ साफ़ तौर पर यह कहा है कि विशाल उन पर मार पीट करते थे। ओशिन शर्मा ने उस वीडियो में मार पीट के जख्म भी दिखाए और कहा कि उनकी शादी को सिर्फ दो महीने पहले हुई थी और विशाल ने उन्हें तीसरे दिन ही घर से बाहर निकाल दिया था। आपको बता दें की विशाल नैहरिया की पत्नी ओशिन शर्मा इस वक़्त बतौर HAS के पद पर हैं। ओशिन शर्मा ने पुलिस से यह अपील की थी कि उन्हें सही सुरक्षा दी जाए। इस घटना के बाद विशाल पर फिर दर्ज़ हो गयी थी परंतु ओशिन शर्मा के इस नए बयान से अब उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। 

इस तरह की घटना होना और वो भी एक विधायक के घर सच में एक दुःखद बात है। फ़िलहाल के लिए विशाल नैहरिया के उपर किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नही की जाएगी। आप इस सारी घटना के उपर क्या विचार रखते हैं नीचे कमैंट में लिखें। 

0 Comments

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.