हिमाचल की युवतियों के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका

7 जून हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश की युवतियों के लिए भारतीय सेना में जाने का एक सुनहरा मौका भारतीय सेना में जनरल ड्यूटी के लिए खुली भर्ती का एक अवसर दिया है सेना ने युवतियों के लिए 100 पदो की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक युवतियां भारतीय सेना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं। ऑनलाइन रेजिसटरेशन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है जो भी युवतियां इस भर्ती में इच्छुक है वो इसमें 6 जून से लेकर 20 जुलाई के बीच आवेदन कर सकती हैं  

इस महामारी के समय में यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है और इस से युवतियों में जोश का उजागर होगा ,सेना भर्ती कार्यालय के निर्देशक कर्नेल म राजराजन ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया की थल सेना में जनरल ड्यूटी में युवतियों के 100 पद भरे जाएँगें। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने एक ऑफिसियल नोटिफिकेशन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर डाल दी गयी है जो भी इसमें इच्छुक है वो नोटिफिकेशन को सेव कर सकते हैं। अगर बात करें शैक्षणिक योगिता की तो अगर आप दसवीं पास है तो आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं  इसके साथ हर विषय में 33 परसेंट अंक होने चाहिए और सभी विषयों को मिलाकर 45 परसेंट अंक होने चाहिए  

आपको बता दें कि इस पोस्ट के लिए आपको आनलाइन अप्लाई करना होगा अप्लाई करने के बाद आप अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें। ध्यान दिए कि इस पोस्ट पर अप्लाई करने के बाद अपने डैशबोर्ड में जाकर यह अवश्य जांच ले कि एप्लीकेशन सबमिट हुई है या नहीं। उपायुक्त राघव शर्मा जो कि सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष है उन्होंने यह बताया कि यह ओपन भर्ती जबलपुर अम्बाला लखनऊ व पुणे आदि जगहों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह बताया कि लोगो की सुविधा के लिए हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में हर सावधानी बरती जाएगी और सुरक्षा पर अहम ध्यान दिया जाएगा। 

इंडियन आर्मी हमारे देश की शान है और इसका एक हिस्सा बनना सच में एक गौरव की बात है। जागो हिमाचल सभी को एसे कामों के लिए प्रेरित करता है। अगर आपका कोई सवाल हो तो आप नीचे कमैंट कर सकते हैं


0 Comments

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.