13 जून हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी के दुबारा से कोविद पॉजिटिव आने की खबर सामने आई थी। इस से पहले भी राजा वीरभद्र सिंह जी कोविड पॉजिटिव निकले थे। फिर से राजा वीरभद्र सिंह जी कोविड पॉजिटिव आने पर वह इलाज के लिए शनिवार को IGMC हॉस्पिटल शिमला में रेफेर किये गये हैं। आपको बता दे कि वीरभद्र सिंह जी का इलाज 6 विभागों के डॉक्टर्स की देख रेख में किया जा रहा है डॉक्टर्स की पूरी टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और अभी अभी खबर आई है कि राजा वीरभद्र सिंह जी की सेहत में पहले से काफी सुधार आ रहा है
ऐसे में कुछ मनचलों ने राजा वीरभद्र सिंह जी के सेहत को लेकर काफी गलत अफवाह सोशल मीडिया पर फैला दी थी ,हुआ यह कि सोलन के निवासी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर यह गलत अफवाह फैला दी कि राजा वीरभद्र सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे यह अफवाह आग की तरह पूरी सोशल मीडिया पर फ़ैल गयी जिस से उस वयक्ति को यह पोस्ट डालना भारी पड़ गया सोशल मीडिया पर यह गलत अफवाह फैलाने पर राजीव कुमार जो कि नगर निगम सोलन के उपमहापौर है उन्होंने तुरंत इस पर एक केस सोलन के थाने में तुरंत मामला दर्ज करवा दिया ,मामला दर्ज करने के बाद इस पर तुरंत कार्रवाई की गई। राजा वीरभद्र सिंह जी ने भी फ़ेसबुक पर पोस्ट डालकर अपने स्वास्थ्य की जानकारी लोगों को दी
अभी की बात करें तो राजा वीरभद्र सिंह जी की सेहत में काफ़ी सुधार है और IGMC हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है राजा वीरभद्र सिंह जी एक बहुत ही लोकप्रिय नेता रहे हैं और लोगों की दुआओं से वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे राजा वीरबाधार सिंह जी के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी उनसे हॉस्पिटल में उनसे मिलने आये आपको बता दिए राजा वीरवाधर सिंह जी के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला के विधायक हैं।


0 Comments