11 जून हिमाचल प्रदेश कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के विद्यार्थियों पर इसका बहुत असर पड़ा था ऐसे में सरकार ने यह फैसला लिए है की दसवीं व बारहवीं के बच्चों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए यह फ़ैसला लिया और शिक्षा विभाग को भी यह कहा है कि जल्द से जल्द इस पर अमल किया जाए। हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह फ़ैसला किया है की 7 मान दंडों के तहत दसवीं के सभी विधार्थियों को प्रमोट किया जाएगा और अगर बात करें बाहरवीं के विद्यार्थियों की तो अभी सरकार बोर्ड सीबीआई के कार्यातिरिया को पेश करने का इंतज़ार करेगी। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने दसवीं के विद्यार्थियों को पहले और बारहवीं के विद्यार्थियों को उसके बाद प्रमोट करने का फैसला किया है।
अगर बात करें दसवीं के रिजल्ट घोषित करने की तो हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने यह कहा है कि विद्यार्थियों को प्रमोट करने की प्रक्रिया 9 जून से शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह कहा कि विद्यार्थियों का रिज़ल्ट जुलाई के प्रथम हफ़्ते में ही घोषित कर दिया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य आगे बाधित ना हो। सुरेश कुमार सोनी जो की हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि बारहवीं के बच्चों को भी प्रमोट किया जाएगा परन्तु अभी वह सीबीआई की कराइटिया का इंतज़ार करेगी। और उसका एक पूरा क्राइटेरिया बनेगा और उस पर विचार करके ही फैसला लिया जाएगा। अभी के फिलहाल दसवीं के विद्यार्थियो को ही प्रमोट किया जा रहा है और आगे का फैसला सरकार जल्द ही लेगी।
कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बहुत असर पड़ा है जिसके चलते पढ़ाई और बच्चों का भविष्य बहुत असत व्यस्त हो गया है ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर तो रही है परंतु फिर भी बच्चों के पढ़ाई पर इसका साफ़ असर दिख रहा है।ऑनलाइन स्टडी और क्लासेज लगने के बाद भी बच्चों की यह मांग रही थी कि उन्हें प्रमोट किया जाए ताकि उनका भविष्य खराब न हो।


0 Comments