जुखाला का ऋषभ बना नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

30 मई बिलासपुर: बिलासपुर के जुखाला सेतर के निवासी ऋषभ देव शर्मा भारतीय नौसेना को में सुब लेफ्टीटैंट बनकर अपने और अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया ऋषभ  ने साल 2017 में  NDA की परीक्षा दी थी जिसमें वह पुरे देश में 46 व रैंक हासिल किया था  व पूरे हिमाचल में पहले स्थान पर आये थे। NDA की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनकी ट्रेनिंग 3 साल तक अकादमी खादंगवास पुणे महाराष्ट्र में हुई। उसके बाद उनकी बची हुई ट्रेनिंग 1 साल तक नेवल अकादमी में हुई। 29 मई को अपनी 4 साल की ट्रेनिंग पूरी करके ऋषभ देव शर्मा नौसेना में सुब लेफ्टिनेंट बने। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ऋषव को बहुत इज़्ज़त के साथ परेड में सुब लेफ्टिनेंट बनाया गया  

ऋषभ के दादा थे प्रसिद्ध ज्योतिषी 

ऋषभ देव शर्मा का जन्म  7 नवमेबर 1999 को हुआ था। ऋषभ की शुरवाती शिक्षा  DAV  पब्लिक बिलासपुर में हुई थी। अगर बात करे ऋषव के फैमिली बैकग्राउंड की तो ऋषव के दादा पूरे क्षेत्र के एक जाने माने जोतिष थे। उनके दादा स्वर्गीय जगन्नाथ वेद जी अपने समय के एक बहुत प्रशिद्ध और माननीय जोतिष हुए करते थे अपनी शुरवाती शिक्षा प्राप्त करने के बाद ऋषभ का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर में हो गया। उसके बाद ऋषभ ने अपनी आगे की शिक्षा वही सैनिक स्कूल से की .बाद में ऋषभ ने NDA की परीक्षा दी  जिसमे उन्होंने पूरे हिमाचल में प्रथम अंक हासिल किया और पुरे देश भर में 46 वां।   ऋषभ के घर वाले और उनके सभी रिश्तेदार सभी बहुत प्रफुल्लित हैं और उन्हें ऋषभ पर बहुत नाज़ है। ऋषभ जिस गांव के निवासी हैं वहा के लोग भी फूले नहीं समा रहे है उन्हें ऋषभ पर बहुत फक्र है ऋषभ के घर वालों का कहना है कि ऋषभ पढ़ाई  में बहुत होशिआर रहा है शुरू से ही और उसकी विशेष रूचि पढ़ना ही थी। ऋषभ ने अपना और अपने पूरे क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया है। हर एक युवक को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 

जागो हिमाचल को ऋषभ के सब लेफ़्टिनेंट बनने पर हार्दिक बधाई। जागो हिमाचल को एसे मेहनती व होनहार व्यक्ति पर नाज़ है। 

0 Comments

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.