31 मई हमीरपुर (बड़सर) : काफी लम्बे समय से चली आ रही विवाद स्टूडेंट्स और सरकार के बीच जिसमें स्टूडेंट्स की यह मांग है की ओल्ड रूसा बैच के रिअपीयर में फसे हजारों छात्र छात्राओं को प्रमोट किया जाए ताकि वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाए और उनका भिवष्य खराब न हो
आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रूबल ठाकुर ने आईटीआई एवं ओल्ड रूसा बैच के रिअपीयर में फसे हजारों छात्र छात्राओं को प्रमोट करवाने के लिए जयराम ठाकुर को डीसी हमीरपुर के माध्यम से अपना मांग पत्र भेजा। इसमें एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अभी रक्षित शर्मा एवं एनएसयूआई सुजानपुर के नेता रजत ठाकुर भी मौजूद
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रूबल ठाकुर ने कहा कि सरकार छात्र छात्राओं को जल्द से जल्द प्रमोट करें एवं उनके भविष्य के बारे में सोचें। ग्रुप वालों ने कहा कि 2019 से आईटीआई रिअपीयर के एग्जाम तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभी तक नहीं करवाए हैं जिसकी वजह से 2 सालों से आईटीआई की हजारों छात्र-छात्राएं अपनी डिग्री कंप्लीट करवाने के लिए फंसे हुए हैं रूबल ने कहा की उन्हें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोज आईटीआई में फंसे हुए छात्रों के फोन आते हैं वह अपना दुख दर्द सांझा करते हैं इसके साथ ही ओल्ड रूसा बैच के भी छात्र छात्राओं को प्रमोद करवाने के लिए अपनी मांग रखी जिसमें कहा गया कि लॉकडाउन में तो पढ़ रहे छात्र छात्राओं को तो सरकार ने प्रमोट कर दिया लेकिन जिन बच्चों ने इन रेगुलर बच्चों के साथ अपने रिअपीयर के एग्जाम देने थे वह लॉक डाउन की वजह से प्रमोट ना होने के कारण अभी तक फंसे हुए हैं
रूबल ठाकुर ने कहा की यह बात बहुत ही चिन्तयनीय है की सरकार छात्रों के बारे में न सोचकर राजनीतिक मसलों में अपना ज़्यादा धयान दे रही है। उनका कहना है कि सरकार को इस वक़्त छात्रो के बारे में सोचना चाहिए ताकि उनका भविष्य खराब न हो।


0 Comments