झंडी देने का यह उचित समय नहीं -इंद्रदत्त लखनपाल



26 मई , हिमाचल प्रदेश बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जी ने एक विशेष टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस कोरोना काल में जहां लोग बहुत सारी परेशानियों का सामना कर रहे है ऐसे में सरकार झंडी देने के बारे में न सोचे और यह सोचे की कैसे उन परिवारों की मदत की जाए जो इस कोरोना काल में बहुत सी परेशानियों का सामना कर रहे है। विधायक इंद्र दत्त  लखनपाल जी ने इस बात का बहुत सकती से विरोध किया है कि सरकार उन लोगों को मुआवज़ा दें जिन लोगों को इस वक़्त उसकी ज़रूरत है , यह इंडी देने की बात कोरोना ख़त्म होने के बाद कर लेंगे। विधायक इंद्र लखनपाल जी ने कहा है कि मैं अपनी गाड़ी पर झंडी नहीं लगाउँगा। विधायक जी ने यह भी कहा कि इस वक़्त सरकार को यह सोचना चाहिए कि कैसे इस विपदा की घड़ी में लोगों की किस प्रकार मदद की जाए परन्तु सरकार इन चीजों के बारे में विचार न कर कर झंडी देने के बारे में चिंतित है। विधायक जी ने अपने फ़ेसबुक पेज पर कुछ एसा कहा 

इस कोरोना काल में लोगों की हालत बहुत ख़राब है लोगों के पास खाने के लिए रोटी नही है   जो आम व्यक्ति हर दिन कमा कर खाता है उसका सारा रोज़गार बन्द पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन का आना जाना भी बन्द है, जो पर्यटन से कमाई होती है वो भी बन्द है। आम आदमी जो रेहडी लगा कर अपनी जीवनी का पालन करते हैं उनपर कोरोना एक क़हर बन कर बरसा है। इस वक़्त सरकार की सबसे मुख्य ज़िम्मेवारी है कि वो आम जनता की देखभाल करे। इस कोरोना महामारी में जिन गरीब परिवारों ने अपनों को खोया है सरकार को उन्हें तुरंत मुआवज़ा दिया जाना चाहिए। 

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जी ने एक विशेष टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा कि मैनें विधायक के पद पर रहते हुए भी PSO नहीं रखा है, और मुझे झंडी की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं अपनी जनता के बीच एक परिवार की तरह रहता हूँ और अनावश्यक कोई फारमैलटी नहीं। 

विधायक इंद्र दत्त लखपाल जी अक्सर अपने क्षेत्र की प्रगति के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। एसे महान व्यक्तित्व वाली हस्ती को जागो हिमाचल प्रणाम करती है। 


0 Comments

Oldest

Brand creation, trend analysis & style consulting

Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since. Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since.